ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, महज ढाई साल के भीतर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Crime News: गोपालगंज में हत्या और SC/ST एक्ट के मामले में विशेष अदालत ने महज ढाई साल के भीतर फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में हत्या और SC/ST एक्ट से जुड़े एक मामले में विशेष न्यायालय ने महज ढाई साल के भीतर फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 


जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला वर्ष 2023 में कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वर्ष 2023 में कुचायकोट थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपियों ने पहले पीड़ित मोहम्मद ईरान की आंखों में मिर्च झोंकी और फिर उसकी हत्या कर दी थी। 


घटना के बाद मृतक की पत्नी ने कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में कुल 15 लोगों को नामजद किया गया था। मामले की सुनवाई SC/ST के विशेष न्यायाधीश संदीप कुमार की अदालत में हुई। 

सुनवाई के दौरान सात गवाहों और डॉक्टर की गवाही सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी बादशाह यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में दो आरोपियों का ट्रायल चला, जबकि एक नाबालिग का मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता