ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

BIHAR: घर के बाहर युवक को मारी गोली, सूरत से लौटने के कुछ घंटे बाद वारदात

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के मोकीमपुर में दशरथ यादव को घर के बगल में ही गोली मारकर घायल कर दिया गया। परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बाढ़: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के मोकीमपुर में अपराधियों ने दशरथ यादव नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।


परिजनों के अनुसार, दशरथ यादव आज शाम ही सूरत से अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और कुछ देर बाद घर के बाहर निकला। इसी दौरान घर के बगल में ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस अब गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली किस वजह से मारी गई।