ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर

बिहारशरीफ के बैगनाबाद मोहल्ले में रास्ते में नशा कर रहे युवकों को रोकने पर विवाद हो गया। दंपती से मारपीट के बाद दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी हुई, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: बिहारशरीफ के बैगनाबाद मोहल्ले में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब रास्ते में कथित तौर पर नशा कर रहे कुछ युवकों को टोकना एक दंपती को भारी पड़ गया। दंपती ने युवकों से रास्ते में नशा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मोहल्ले में जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए इस बवाल से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात एक दंपती अपने बच्चे के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। जब वे बैगनाबाद मोहल्ले के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर कुछ युवकों पर पड़ी। आरोप है कि युवक सड़क के रास्ते पर ही नशा कर रहे थे। रास्ते से गुजरने में परेशानी होने पर दंपती ने युवकों को वहां नशा नहीं करने और कहीं दूसरी जगह जाने के लिए कहा।


बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर युवकों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि युवकों ने दंपती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दंपती के साथ मौजूद बच्चे को भी चोट लगने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी जैसे-जैसे आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।


लोगों के जुटने के बाद विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। अचानक हुए इस हंगामे से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में बिहार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उपद्रव कर रहे लोगों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद न हो।


पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिहार थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के अनुसार, राजा नामक युवक को इस घटना का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और वह पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


पुलिस अब पूरे मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसका मकसद रोड़ेबाजी और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस की मौजूदगी के बाद बैगनाबाद मोहल्ले में स्थिति शांत बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।