ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

पटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

पटना के दीघा स्थित संत माइकल स्कूल के बाहर 11वीं के छात्र का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
स्कॉर्पियों के साथ अगवा छात्र बरामद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित संत माइकल स्कूल के बाहर 17 वर्षीय छात्र का कथित अपहरण कर स्कॉर्पियो में पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। हालाकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। जिस स्कॉर्पियों में बिठाकर सीनियर स्टूडेंट को जूनियर छात्र ले गये थे। उस स्कॉर्पियों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।  


पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित संत माइकल स्कूल के बाहर से एक पूर्ववर्ती छात्र को अगवा किये जाने का मामला सामने आया है। 11 वीं के छात्र का स्कूल के 10वीं के 4 छात्रों ने मिलकर जमकर पिटाई की फिर काले रंग की स्कॉर्पियों में उसे जबरन बिठा लिया। स्कॉर्पियो में भी 10वीं के छात्रों ने पास आउट छात्र की पिटाई की गई। उसके बाद संत माइकल स्कूल के बाहर उसे छोड़कर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद दीघा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त काले रंग की स्कॉर्पियों को बरामद कर लिया। 


एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दसवी पास बच्चे को संत माइकल स्कूल की गेट के पास से बुधवार की सुबह उठा लिया गया था। जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दी। संत माइकल स्कूल के बाहर से 10वीं पास आउट छात्र की किडनैपिंग की बात सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जिसके बाद अगवा छात्र को सुरक्षित बरामद किया गया। थाने पर उसे लाकर पूछताछ की गई। उनके माता-पिता को भी थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। बच्चा नाबालिग है। उसकी उम्र 17 साल है।


 बच्चे ने बताया कि स्कूल के जूनियर छात्रों से उसका झगड़ा हुआ था, तब गाली गलौज भी हुआ था। दसवीं पास होने के बाद वह आज स्कूल मार्कशीट लेने पहुंचा था, तभी 10वीं के 4 छात्र जो उससे जूनियर हैं, उन सभी ने घेर लिया और पिटाई करने लगे। एएसपी कृष्ण मोहन ने बताया कि इस संबंध में बच्चे के पिता ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट के बीच  स्कूल कैम्पस के अंदर झगड़ा हुआ था। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जाएगी। अभी झगड़ा होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।  

पटना से सूरज की रिपोर्ट