ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ठगी: पटना साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़

पटना साइबर थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये नकद और कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
3 साइबर ठग गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी लोन ऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के योगीपुर का है, पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष और एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


आरोपी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत अन्य योजनाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाकर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद आवेदन के बहाने पीड़ितों का व्यक्तिगत डेटा हासिल कर उससे फर्जी लोन ऐप संचालित किए जाते थे। आरोपी व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 15 एटीएम कार्ड, 5 चेकबुक, 4 पासबुक, 3 नोटबुक, 7 सिम कार्ड तथा 6,08,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार, शिवम कुमार और रश्मि कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर दिखने वाले लोन ऑफर के झांसे में न आएं।

पटना से सूरज की रिपोर्ट