ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

चोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर एक महिला पर धारदार हथियार से गंभीर हमला किया गया। घायल महिला का एसकेएमसीएच में ऑपरेशन हुआ है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। चोर ने हसुआ से महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी। खून से लथपथ महिला घर में छटपटाने लगी, जिसे उसी हाल में छोड़कर चोर मौके से फरार हो गया। 


महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आनन-फानन में पीड़ित महिला को एसकेएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन किया। घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी इलाके की है। घायल महिला का इलाज  एसकेएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा। आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। महिला ने जब चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार (हंसुआ) से उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसा हंसुआ बाहर निकाला। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स ने बताया कि घटना 2 जुलाई की देर रात को सद्मात अपराध कर्मियों के द्वारा एक महिला पर हमला कर दिया गया जिससे उसकी प्राइवेट पार्ट जख्मी हुआ है उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है पीड़िता के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है । 


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान मिलने के बाद मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता