ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन ये बेख़ौफ़ अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी क

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन ये बेख़ौफ़ अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया है। 


दरअसल, जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के खुदौरी पंचायत के बेनीपुर गांव के समीप अपराधियों ने संतोष शर्मा को 5 गोली मारकर हत्या कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद ये बदमाश मौके ए वारदात से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। 


बताया जा रहा है कि, बीते देर रात संतोष शर्मा के घर पर एक व्यक्ति आया और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर बेनीपुर गांव की ओर ले गया और बेनीपुर गांव के तरफ नहर के समीप ले जाकर पाँच गोली मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही संतोष शर्मा की मौत हो गई। इस घटना की वजह आपसी रंजिश बताया जा रहा है। 


इधर, इस घटना के बाद हुलासगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है परिवार में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।