ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

कभी सूर्य ग्रहण में CM नीतीश ने खाया था बिस्कुट, आज डेढ़ घंटे देर से शुरू करनी पड़ी सभा

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तारेगना में सूर्य ग्रहण में ही बिस्कुट खाकर इस मिथक को दूर किया था कि ग्रहण में कुछ खाया नहीं जाता और कोई काम नहीं किया जाता है. लेकिन आज न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तारेगना में सूर्य ग्रहण में ही बिस्कुट खाकर इस मिथक को दूर किया था कि ग्रहण में कुछ खाया नहीं जाता और कोई काम नहीं किया जाता है. लेकिन आज नीतीश कुमार सूर्य ग्रहण के कारण ही आज डेढ़ घंटे देर से सभा को संबोधित किए. नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रहण में लोग नहीं निकलते हैं. इसलिए ही वह डेढ़ घंटा देर से सभा को संबोधित कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार आज जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत लखीसराय में सभा को संबोधित कर रहे थे.

सरयू राय ने रघुवर दास पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- कई विभागों में जलाई जा रही फाइलें

तब लालू ने उड़ाया था मजाक

2009 में जब नीतीश कुमार सूर्य ग्रहण में बिस्कुट खाया थे तो राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद ने नीतीश को निशाने पर लिया था. कहा था कि नीतीश के बिस्कुट खाने के कारण ही सूर्य भगवान नाराज हो गए हैं. जिसके कारण बिहार के 26 जिलों में सूखा आ गया है.  इस बात को लालू प्रसाद कई सभाओं में करते थे.

जुलाई 2009 में सूर्यग्रहण देखने के लिए पहुंचे थे देश विदेश के वैज्ञानिक

2009 के सूर्यग्रहण इसलिए खास था कि देश में इस ग्रहण को देखने के लिए सबसे बेहतर जगह तारेगना को बताया गया था. जिसके कारण देश विदेश के सैकड़ों वैज्ञानिक तारेगना पहुंचे हुए थे और तारेगना चर्चा में आया था. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक हॉस्पिटल के छत पर ऑब्ज़र्वेशन सेंटर बनाया गया था. इसको देखने के लिए सीएम नीतीश भी पहुंचे हुए थे. वहां पर सूर्य ग्रहण के दौरान ही बिस्कुट खाया था. 

टैग्स