ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

सुपौल रेलवे स्टेशन का समस्तीपुर DRM ने किया निरीक्षण, व्यापार संघ ने की लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग

SUPAUL: सुपौल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षक समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने किया। वे विशेष ट्रेन से सुपौल पहुंचे थे। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया

सुपौल रेलवे स्टेशन का समस्तीपुर DRM ने किया निरीक्षण, व्यापार संघ ने की लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षक समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने किया। वे विशेष ट्रेन से सुपौल पहुंचे थे। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उपस्थित रेलवे अधिकारियों से कार्य योजना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने 18 महीने में पूरा होने वाले कार्य को 1 साल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। 


समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के सुपौल रेलवे स्टेशन पर आने की सूचना जैसे ही व्यापार संघ के लोगों को मिली उनके प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने स्टेशन पर पहुंच गए और लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग करने लगे। इस दौरान डीआरएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उनके ज्ञापन को रेलवे बोर्ड को फिलहाल भेजा जाएगा। 


यदि उनका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड ने पास कर दिया तो लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन सुपौल से  शुरू हो जाएगा। दरअसल 2020 में उद्घाटन के बाद सुपौल से लंबी दूरी की ट्रेन चलने को लेकर लोगों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में व्यापार संघ के लोगों और स्थानीय लोगों ने इसे लेकर एक दिवसीय धरना दिया था और अपनी मांग रखी थी लेकिन अभी तक लंबी दूरी की ट्रेन चलने का सपना सुपौल वासियों के लिए एक सपना ही बनकर रह गया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता