ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सुपौल में वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी, सीमेंट कारोबारी के यहां 7 घंटे से हो रही रेड, व्यवसायियों में मचा हड़कंप

SUPAUL: जीएसटी कर चोरी को लेकर सुपौल में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की। शहर के बड़े सीमेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर करीब 7 घंटे से छापेमारी चल रही है। सुपौल के त्रिव

सुपौल में वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी, सीमेंट कारोबारी के यहां 7 घंटे से हो रही रेड, व्यवसायियों में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: जीएसटी कर चोरी को लेकर सुपौल में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की। शहर के बड़े सीमेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर करीब 7 घंटे से छापेमारी चल रही है। सुपौल के त्रिवेणीगंज बाज़ार में जीएसटी की टीम एक बड़े प्रसिद्ध छड़ सीमेंट,बालू कारोबारी कृष्णा अग्रवाल के प्रतिष्ठान सीमेंट साह सेंटर में छापेमारी की। 


यह छापेमारी पिछले 7 घंटे से जारी है जो आज देर रात तक चलने की संभावना है। बता दें कि वाणिज्य कर विभाग की टीम बुधवार की दोपहर 2 बजे पांच गाड़ियों के साथ साह सीमेंट सेंटर पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम में आधा दर्जन अधिकारी सहित एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद रहे। टीम में शामिल अधिकारी ने हालाकि इस दौरान कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 


छापेमारी टीम साह सीमेंट सेंटर के एकाउंटेंट मंटू गिरी से गहन पूछताछ की। अचानक हुए इस रेड से इलाके के व्यवसायी वर्ग में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी कारोबारियों को हुई इलाके के अधिकांश बड़े दुकान अचानक बंद हो गये। इस छापेमारी को लेकर बाजार के व्यापारियों के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता