Hindi News / news / बिहार: SSB जवान ने साथी जवानों पर की फायरिंग, कैंप में मचा हड़कंप

बिहार: SSB जवान ने साथी जवानों पर की फायरिंग, कैंप में मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated May 29, 2020, 6:24:42 PM

बिहार: SSB जवान ने साथी जवानों पर की फायरिंग, कैंप में मचा हड़कंप

- फ़ोटो

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है. अचानक एसएसबी जवान ने अपने साथियों जवानों पर फायरिंग कर दी है. जिससे कैंप में हड़कंप मच गया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रतनपुर के साहेबान बीओपी में तैनात जवान ने साथी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. किसी तरह से साथी जवानों ने उसको पकड़ा और हथियार छिना. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं आ रही है. 

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला जवान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है. फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने क्यों फायरिंग की है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है.