Hindi News / news / गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची बीडीओ

गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची बीडीओ

1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated Jul 19, 2020, 8:43:52 AM

गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची बीडीओ

- फ़ोटो

SUPAUL: त्रिवेणीगंज प्रखंड की नवपदस्थापित बीडीओ आशा कुमारी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गई. दरअसल त्रिवेणीगंज बीडीओ आशा कुमारी गाड़ी से त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के गोनहा पंचायत में लॉकडाउन से संबंधित कामों को लेकर अपने ड्राइवर के साथ जा रही थी. 

इस दौरान रास्ते में त्रिवेणीगंज बाज़ार के खट्टर चौक के पास लोहे की ग्रील लोड तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर त्रिवेणीगंज बाज़ार की ओर आ रही थी. इस दौरान ट्रैक्टर अनबैलेंस होकर बीडीओ की गाड़ी से जा टकराई. जिसमें बीडीओ की टाटा सूमो के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और बीडीओ के गाड़ी चालक के आंखो में सीशे के कण चले गए.

इस सड़क दुर्घटना में बीडीओ और इनके ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं. वहीं त्रिवेणीगंज पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है और ट्रैक्टर चालक को भी पकड़ कर थाने ले आई है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.