1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 06, 2019, 2:39:53 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: इस वक्त की बड़ी ख़बर सुपौल से है, जहां आईटीआई के छात्रों ने जमकर बवाल काटा है. परीक्षा में सख्ती से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्र इतने उग्र थे कि उन्होंने 5 बाइक में आग लगा दी. वहीं कॉलेज के कर्मियों ने 4 बाइक को आग के हवाले करने से बचा लिया. पूरी घटना सदर थाना के सदर बाजार ITI कॉलेज की है. बताया जा रहा है कि परीक्षा में सख्ती बरतने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया.