ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

सन्नी हत्याकांड का गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, स्मैकियों ने मारी थी गोली

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में आईटी इंजीनियर सन्नी कुमार को स्मैकियों को रोकना भारी पड़ गया। अहियापुर के साहदुल्लापुर गांव में आईटी इंजीनियर की हत्या स्मैकिया ग्रुप के शूटर न

सन्नी हत्याकांड का गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, स्मैकियों ने मारी थी गोली
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में आईटी इंजीनियर सन्नी कुमार को स्मैकियों को रोकना भारी पड़ गया। अहियापुर के साहदुल्लापुर गांव में आईटी इंजीनियर की हत्या स्मैकिया ग्रुप के शूटर ने की। बताया जा रहा है कि अपराधी ने गाली गलौज करते हुए सन्नी को गोली मार दी।

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने बताया कि तीन फीट की दूरी से गोली चलाई गई है। वहीं, मृतक  के पिता सुनील कुमार सिंह ने अहियापुर थाने में अज्ञात शूटर पर मामला दर्ज कराया है। 


सन्नी के पिता ने पुलिस को बताया कि सन्नी मध्यप्रदेश की एक लड़की से फोन कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान फोन कट गया तो महिला मित्र को अनहोनी का शक हुआ। उसने सन्नी के पिता को सिलीगुड़ी में कॉल कर सारी बात बताई। सुनील सिंह ने अपने भाई को कॉल किया तो महिलाओं के रोने की आवाज सुनी। भाई ने सन्नी को गोली लगने की बात बताई। सुनील सिंह ने एफआईआर में कहा है कि साहदुल्लापुर गांव में स्मैकियों का अड्डा है। ये स्मैकिये लूटपाट या छोटे विवाद पर गोली चला देते हैं। अब स्मैकियों ग्रुप के शूटर ने सन्नी को अपना निशाना बना लिया।


उन्होंने पुलिस को बताया कि सन्नी इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था और वह घर से बाहर रहकर पढ़ाई करता था। सन्नी के शव का सुबह में एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम हुआ। यहां पर पुलिस ने सन्नी के पिता का बयान दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स