ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

शादी के 6 महीने बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार, पति से खाते में पैसे मंगाए और हो गई फुर्र

Bihar News: मधुबनी में शादी के 6 महीने बाद विवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद वह घर छोड़कर चली गई और पति को धमकी भी दी गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज छह महीने बाद एक विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि जाने से पहले उसने अपने पति से 10 हजार रुपये मंगवाए और पैसे मिलते ही घर छोड़ दिया।


इसके बाद मामला और गंभीर हो गया जब पीड़ित पति के ससुराल पहुंचने पर उसे कथित तौर पर प्रेमी के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से परेशान होकर पति ने सकरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना निवासी प्रदीप शाह के पुत्र अमृत कुमार की शादी 14 दिसंबर को सकरी थाना क्षेत्र के सोहराय निवासी उमेश सदाय की पुत्री सीमा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से बाबा बिदेश्वर स्थान मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद अमृत कुमार रोजगार के लिए राजस्थान के जयपुर चले गए, जबकि उनकी पत्नी सीमा कुमारी अपने मायके में ही रह रही थी।


पीड़ित के अनुसार, कुछ समय बाद पत्नी ने फोन कर जरूरी काम के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। पति ने कर्ज लेकर रुपये पत्नी के खाते में भेज दिए। आरोप है कि पैसे मिलते ही सीमा कुमारी अपने कथित प्रेमी, सोहराय निवासी रामस्वरूप सदाय के पुत्र राजन कुमार के साथ घर से फरार हो गई।


घटना की जानकारी मिलने पर जब पति अपने ससुराल पहुंचे, तो आरोप है कि वहां पहुंचने की सूचना मिलते ही विवाहिता ने अपने प्रेमी के जरिए फोन पर जान से मारने की धमकी दिलवाई। इससे डरे-सहमे पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।


इस मामले में सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता