ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

सुकमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, 12 AK- 47 लेकर भागने नक्सली

DESK: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और जवानों के मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले में 14 जवान घायल हो गए है. घायल जवानों को<a href="https://aajtak.intoday.i

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और जवानों के मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले में 14 जवान घायल हो गए है.  घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लेकर जवान गए है. यहां पर सभी को भर्ती कराया गया है. शनिवार की शाम ही नक्सलियों ने हमला किया था. शनिवार शाम को तीन जवानों के शव मिलने के बाद 14 जवान लापता थे. 20 घंटे के बाद लापता जवानों का शव बरामद हुआ है.  

12 एके 47 लेकर भागे नक्सली

इस हमले में शहीद 12 जवान डीआरजी के और पांच एसटीएफ के थे. नक्सली हमले के दौरान 12 एके-47 समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए. बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है.

500 जवान गए थे कार्रवाई करने

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर पुलिस को मिली थी, जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ ओर कोबरा के 550 जवान गए थे. इस दौरान ही नक्सलियों को सूचना मिल गई थी. जिसके बाद हमला कर दिया है. हमले के बाद 14 जवानों का शव बरामद नहीं हो पाया था. 20 घंटे के बाद 14 और शवों को बरामद किया गया है. शनिवार को तीन जवानों का शव मिला है.