ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव: गेट पर बैठे शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

VAISHALI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जहां अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले से ए

सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव: गेट पर बैठे शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जहां अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले से एक खबर आई है, जहां आज यानी गुरुवार सुबह-सवेरे बाइक सवार अपराधियों ने दरवाजे पर बैठे एक शख्स को गोली मार दी। घटना के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। 



घटना सदर थाना क्षेत्र के बाजितपुर की है। घायल शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान बाजितपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय बालेश्वर पांडे के बेटे शंभू नाथ पांडे के रूप में की गई है। दिन-दहाड़े गोलीबारी की इस घटना से लोग दहशत में हैं। 



आपको बता दें कि सुबह-सवेरे शख्स अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और दिन-दहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता