1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Apr 10, 2020, 8:29:58 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने एएसआई पर बड़ी कार्रवाई की है. एसपी नवीन चंद्र झा आदापुर थाने के एएसआई को सस्पेंड कर दिया है.
यह निलंबन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आदापुर थाने में कार्यरत एएसआई राकेश रोशन फरार चल रहे थे. जिसके बाद उन्हें अपने कर्तव्य में लापरवाही करने को लेकर सस्पेंड किया गया है.
आदापुर थाने के एएसआई राकेश रोशन आदापुर थाने से फरार थे, जिसकी जानकारी मिलते ही जांच के आधार पर कड़ा एक्शन लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है.