1st Bihar Published by: 14 Updated Sep 15, 2019, 6:02:09 PM
- फ़ोटो
BETIAAH : बेतिया में कारोबारी की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.अपराधियों ने 1 दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के कालीबाग इलाके में हार्डवेयर कारोबारी संजीव कुमार की हत्या कर दी थी. एसपी जयंत कांत की पहल पर घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.एसपी जयंत कांत ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को धर दबोचा है. हार्डवेयर कारोबारी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रामबाबू शर्मा की गिरफ्तारी के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल,दो मैगजीन और कारतूस भी बरामद की गई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ प्रभावती देवी नाम की एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. बेतिया से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट