1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2019, 3:28:31 PM
- फ़ोटो
SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई है. इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
हादसा सीवान के लकड़ी नबीगंज के नबीगंज के मदारपुर गांव की है. जहां नहाने के दौरान तीन बच्चे तालाब में डूब गए और तीनों की मौके पर मौत हो गई.
खबर के मुताबिक तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया उसे बचाने की कोशिश में दो और बच्चे गहरे पानी में चले गए. तीन बच्चे को डूबता देख आसपास के लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल ले गए पर वहां पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो गई. तीनों बच्चे की उम्र 5 साल से 8 साल के बीच बताई जा रही है.