1st Bihar Published by: Updated Oct 09, 2019, 4:11:04 PM
- फ़ोटो
SIWAN: बिहार के सीवान से बड़ी खबर आ रही है. मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर में करंट आ गया है.
करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. वही, करंट से 6 लोग झुलस गए हैं. झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है.
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि लोग मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में बिजली का तार नीचे रहने के कारण ट्रैक्टर संपर्क में आ गया. जिससे यह हादसा हुआ है.