Hindi News / news / सीवान में अष्टधातु की कई मूर्तियां चोरी, गुस्साए ग्रामीण कर रहे हंगामा

सीवान में अष्टधातु की कई मूर्तियां चोरी, गुस्साए ग्रामीण कर रहे हंगामा

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jan 11, 2020, 10:49:03 AM

सीवान में अष्टधातु की कई मूर्तियां चोरी, गुस्साए ग्रामीण कर रहे हंगामा

- फ़ोटो

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से है, जहां जीबी नगर थाना इलाके के दीनदयालपुर मठिया स्थित मंदिर में अष्टधातु से बने कई कीमती मूर्तियों की चोरी कर ली गई है, जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. 

गुस्साए ग्रामीणों ने दीनदयालपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और प्रशासन से कीमती मूर्तियों को जल्द बरामद करने की मांग पर अड़े है.

मूर्तियों की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंच कर गुस्साए लोगों को काफी समझाने का काम कर रहे हैं. वहीं गौतम बुद्ध नगर थाने की पुलिस मूर्ति चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.