ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

सीवान में दोहराई गई शेल्टर होम जैसी घिनौनी वारदात, दत्तक ग्रहण संस्थान में बच्ची के साथ रेप, 7 साल की मासूम को पुलिस ने पहुंचाया था वहां

SIWAN : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घिनौनी वारदात से बिहार सरकार को पूरे देश में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. बिहार में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ बढ़ते वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घिनौनी वारदात से बिहार सरकार को पूरे देश में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. बिहार में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ बढ़ते वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां दरिंदों ने शेल्टर होम में कुकर्म की घटना को दोहराया है. सीवान के दत्तक ग्रहण संस्थान में 7 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हैवानियत
वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां शहर के फतेपुर मुहल्ले में बने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक वारदात नौ नवंबर की है. घटना के बाद संस्थान के लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. 10 नवंबर को सदर अस्पताल की महिला डॉक्टर कौशर आलीम गनी, डॉ मिताली तथा रीता सिन्हा की टीम ने बच्ची की मेडिकल जांच की. उपाधीक्षक डॉ एमके आलम के नेतृत्व में गठित तीन डॉक्टरों के एक अन्य मेडिकल बोर्ड बच्ची की उम्र की जांच कर रही है. 


7 साल की मासूम को पुलिस ने पहुंचाया था विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान
कुछ ही दिन मासूम बच्ची नगर थाने की पुलिस को लावारिस अवस्था में मिली थी. जिसे दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंपा गया था. डीएम रंजीता की ओर से गठित टीम ने इस मामले जांच की ही. वहीं, एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि दुष्कर्म मामले में एक नामजद और अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीएम रंजीता की ओर से गठित टीम की जांच के बाद की गई है. 


टैग्स