ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

यूपी से शराब पीकर लौट रहे चौकीदार समेत पांच गिरफ्तार, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

बगहा के मदनपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से शराब पीकर लौट रहे एक चौकीदार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से शराब पीकर लौट रहे एक चौकीदार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार देर शाम मदनपुर चेकपोस्ट पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।


उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपितों में भैरोगंज थाना क्षेत्र के चौकीदार दिलीप कुमार साह, सेमरा थाना क्षेत्र के रामबालक चौधरी, परवेज अंसारी, चिउटाहा थाना क्षेत्र के भोला कुमार बिंद तथा भैरोगंज थाना क्षेत्र के नन्हे चौधरी शामिल हैं।


उत्पाद विभाग के अनुसार, वाहन की जांच के दौरान भैरोगंज थाना में तैनात चौकीदार दिलीप कुमार साह पुलिस को देखकर वाहन से कूदकर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों से कहा, "मुझे कौन पकड़ लेगा।" हालांकि, चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी भी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।


वहीं, भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि चौकीदार दिलीप कुमार साह तीन दिन का अवकाश लेकर पत्नी के इलाज की बात कहकर गया था। उत्पाद विभाग की कार्रवाई की जानकारी उन्हें बाद में मिली।


उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।