ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

मुखिया को फोन पर जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज; सुरक्षा की लगाई गुहार

Bihar Crime News: सारण के नगरा प्रखंड में तकिया पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने खैरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा जिले के नगरा प्रखंड की तकिया पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।


मुखिया शैलेश कुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया कि 27 जून को दोपहर 3:38 बजे मोबाइल नंबर 9717841211 से उन्हें लगातार कई कॉल किए गए। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर 995511977 से भी कॉल आया, जिसमें अपशब्द कहे गए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।


शैलेश कुमार यादव ने आशंका जताई है कि धमकी देने वाले लोग किसी भी समय उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करने, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता