ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

शादी के महज दो महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News: मुंगेर में शादी के महज दो महीने बाद नवविवाहिता रूपम कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 


दरअसल, मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


मृतका के पिता भुजल यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दो माह पूर्व ही रूपम की शादी मनखुश यादव के साथ हुई थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद, सोना और चांदी के जेवर भी दिए गए थे। बावजूद इसके ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। 


परिजनों के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रूपम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। इधर मामले को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। 


पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल दहेज हत्या के इस मामले ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता