ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

Bihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तार

गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस में अकेली युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। शिकायत मिलते ही मोकामा स्टेशन पर जीआरपी ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। शिकायत मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस के एसी कोच बी-6 में एक युवती अकेले यात्रा कर रही थी। उसी कोच में सेना का जवान सचिन तवर भी सफर कर रहा था। युवती का आरोप है कि पटना से ट्रेन खुलने के बाद आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय इशारे करने शुरू कर दिए और विरोध करने के बावजूद अपनी हरकतें नहीं रोकीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा, जिससे वह काफी असहज और भयभीत हो गई।


युवती ने तुरंत रेल कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हुआ और सूचना मोकामा जीआरपी को भेजी गई। जैसे ही ट्रेन देर रात करीब 11:30 बजे मोकामा स्टेशन पहुंची, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन तवर (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मंगलेया थाना क्षेत्र के छिपरा गांव का निवासी बताया गया है और वर्तमान में रांची में सेना में कार्यरत है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


मोकामा रेल थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के दौरान ट्रेन के टीटीई तथा कोच में मौजूद कुछ अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा या अपराध की स्थिति में तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या रेल कंट्रोल को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


गया-हावड़ा एक्सप्रेस में दारोगा दंपती से मारपीट

इधर, नवादा जिले के केजी रेलखंड पर एक अन्य घटना में गया-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रहे दारोगा दंपती और उनके बच्चे के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है। बताया गया कि एसी कोच में जबरन सीट पर बैठने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।


आरोप है कि काशीचक रेलवे स्टेशन पर कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन का वैक्यूम काटकर उसे रोक दिया और दारोगा दंपती के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में दंपती ट्रेन के इंजन के सामने खड़े हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दंपती की पहचान हरिओम कुमार और उनकी पत्नी पूजा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में झारखंड के पाकुड़ जिले में पदस्थापित हैं।


लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि रेलवे और जीआरपी का कहना है कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।