ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनी

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू ने इसे एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बताया है। संजय झा ने दावा किया कि गठबंधन बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा और नीतीश कुमार को एनडीए का सर्वमान्य नेता बताया।

Bihar Politics
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है। ऐसे में इस सीट के लिए होने वाला उपचुनाव बीजेपी के साथ साथ एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। खुद जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा है कि यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। उधर, जनसुराज ने इस सीट से प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है, जिससे एनडीए खेमे में बेचैनी बढ़ गई है।



बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने के सवाल पर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। संजय झा ने कहा है कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। जनता ही अंतिम मालिक है और वही अपना फैसला सुनाती है।



उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा चुनाव पूरे बिहार के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। एनडीए को मिल रहे फीडबैक के अनुसार इस सीट हमलोग बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। संजय झा ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनकी पार्टी की सरकार केंद्र में भी है। 



बता दें कि बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर को मैदान में उतार कर जनसुराज ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। फिलहाल बीजेपी में उम्मीदवार के चयन के लिए बैठकों का दौर जारी है। रविवार की शाम बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें उम्मीदवार के नाम को लेकर मंथन हुआ है।



उधर, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने भी बांकीपुर सीट से वीणा मानवी को मैदान में उतार दिया है। वहीं आरजेडी ने भी फिलहाल अपने उम्मीदवार के नाम का औपचारिक एलान नहीं किया है। पारस की पार्टी ने भी चुनाव में उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। 



कांग्रेस आरजेडी उम्मीदवार को समर्थन करेगी या खुद अपना उम्मीदवार उतारेगी इसपर संशय की स्थिति है। जेडीयू मान रही है कि बांकीपुर सीट एनडीए के लिए प्रतिष्ठा की बात है। कुल मिलाकर बांकीपुर उपचुनाव का सियासी रण काफी दिलचस्प होने वाला है। 


रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता