1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Jun 25, 2024, 9:37:39 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां चारों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घटना सोनबरसा के दोस्तियां के पास राष्ट्रीय उच्च पथ की है। जहां इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में कार पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। जबकि चार लोग बुरी तरह घायल है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।