ब्रेकिंग
पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीर

हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

हाजीपुर में निगरानी टीम ने खनन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर और परिचारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। लाइसेंस जारी करने के नाम पर घूस मांगी जा रही थी।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: निगरानी की कार्रवाई में आए दिन बिहार में घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम ही खा रखी है। यही कारण है कि इनके अंदर विजिलेंस का डर नहीं है। लेकिन यही गलत सोच के कारण ऐसे लोग निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं। 


ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां खनन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन और परिचारी प्रमोद कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने आज रंगेहाथों दबोचा है।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने थाना कांड संख्या-033/26, दिनांक 17.03.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार रौशन, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली एवं अप्राथ‌मिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली को 50,000/- (पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय, वैशाली, हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।


परिवादी जिमदार कुमार, पिता स्व० शिवजी राय, ग्राम दाउदनगर, थाना-विदूपुर, जिला- वैशाली द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो डाटा इन्ट्री ऑपरेटर हैं) के द्वारा गिट्टी भंडारण दुकान के लिए लघु-K लाईसेंस निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।


ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री सदानन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार रौशन, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली एवं अप्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली को 50,000/- (पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय, वैशाली, हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध 36वां प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 28वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 25 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 9,34,000/- (नौ लाख चौतीस हजार) रूपये है।

हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार