ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट में पेश होकर पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग पर अड़े रहे। वन-टाइम सेटलमेंट के लिए सहमति जताई, लेकिन सुनवाई में ज्योति सिंह शामिल नहीं हुईं।

बिहार न्यूज
पवन सिंह ने साथ रहने से किया इनकार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह बुधवार को आरा सिविल कोर्ट पहुंचे। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कोर्ट को बताया कि अब वो ज्योति सिंह के साथ नहीं रह सकते, उन्हें ज्योति सिंह से तलाक चाहिए। पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट के लिए अपनी सहमति जताई। लेकिन सुनवाई में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह शामिल नहीं हुईं। 


कोर्ट में पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह दोनों की पेशी थी, लेकिन ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंचीं। उनके वकील से जब संपर्क किया गया तब उन्होंने बताया कि ज्योति सिंह से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। कोर्ट पहुंचे पवन सिंह ने जज के समक्ष अपनी बातें रखी। आधा घंटे बाद जब वो कोर्ट से बाहर निकले तो चेहरे पर मायूसी झलक रही थी। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कोर्ट परिसर के बार बड़ी संख्या में मौजूद थे।  


पवन सिंह के वकील सुमन सिंह ने बताया कि आज रिकॉन्सिलिएशन के लिए पवन सिंह और ज्योति सिंह को बुलाया गया था। ज्योति सिंह किसी कारणवश कोर्ट नहीं पहुंचीं। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो सका। पवन सिंह ने जज साहब से कहा कि मैं ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता। वकील ने बताया कि  पवन सिंह ने यह भी कहा कि जो भी वन-टाइम सेटलमेंट होगा, उसे करने के लिए वे तैयार हैं।


पवन सिंह के वकील सुमन सिंह ने बताया कि पवन सिंह और ज्योति सिंह को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन पवन सिंह आए लेकिन ज्योति सिंह उपस्थित नहीं हुई। उनके वकील को सुचित किया गया तब उनका कहना था कि ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पवन सिंह ने जज साहब के समक्ष अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि साथ रहना अब संभव नहीं। तलाक के लिए केस किया गया है। वन टाइम सेटलमेंट पर बात होगा।


 लेकिन यदि वो आती है तब। आज दोनों को कोर्ट में बुलाया गया था लेकिन वो आई नहीं, इसलिए इस पर बात नहीं हो सकी। यदि दोनों लोग उपस्थित होते हैं, तब ही इस पर चर्चा होगी। दोनों से बात किया जाएगा कि वो क्या देना चाहते हैं और ज्योति सिंह क्या लेना चाहती है। ज्योति सिंह की बातों को भी सुना जाएगा। पवन सिंह के वकील ने आगे कहा कि दोनों को बुलाया गया था, यह पूछने के लिए कि दोनों साथ रहना चाहते हैं या नहीं। जबकि ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय का कहना था कि अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं तो 10 करोड़ रुपये और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें। 


बता दें कि इससे पूर्व 11 फरवरी 2026 को जब ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं तब पवन सिंह नहीं आए थे। उन्होंने बीमार होने की बात कही थी। तब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी। आज जब पवन सिंह कोर्ट पहुंचे तब ज्योति सिंह नहीं आई। उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कराने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

टैग्स