ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो

गुजरात में UCC लागू होने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने इसे सराहनीय बताया और पूरे देश में लागू करने की मांग की। राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला।

बिहार न्यूज
राहुल गांधी को दी नसीहत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बड़ा बयान दिया है। डॉ प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, जबकि राहुल गांधी अनावश्यक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को जनता से सीख लेने की नसीहत दी।


मोतिहारी के पट्टी जसौली गांव में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव में शामिल होने पहुंचे डॉ प्रेम कुमार ने गुजरात सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कदम है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने “एक देश, एक कानून” की वकालत की।


इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के विदेश नीति से जुड़े बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है, तब सर्वदलीय बैठक में शामिल न होना और सवाल उठाना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं रह गया है।


डॉ प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, जबकि राहुल गांधी अनावश्यक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को जनता से सीख लेने की नसीहत दी। चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों राजकुमार शुक्ल और लोमराज सिंह को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में चंपारण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।