ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में 20 लाख की लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2.12 लाख रुपये बरामद किए। अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में हुए 20 लाख रुपये के लूट कांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश अभी जारी है।


यह घटना 23 मार्च को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ स्थित पंकज अपार्टमेंट के पास हुई थी, जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति से तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया।


जांच के दौरान DIU पटना की मदद से तकनीकी विश्लेषण और मानव सूचना तंत्र का सहारा लिया गया। इसके आधार पर पुलिस ने बेगूसराय में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2.12 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुश्री दीक्षा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा और लूट की शेष राशि भी बरामद कर ली जाएगी।