ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

बाढ़ के सबेरा सिनेमा हॉल में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’कार्यक्रम में दर्शक नहीं रहने के कारण कुर्सियां खाली रह गयी। ठीक से प्रचार नहीं होने और कार्यक्रम की सूचना पहले से देने की बात कह लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

बिहार न्यूज
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बाढ़ अनुमंडल के सबेरा सिनेमा हॉल में अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में लोगों की भारी कमी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं, जिससे आयोजन की तैयारियों और प्रचार-प्रसार पर सवाल उठने लगे हैं।


बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बाहर से कलाकारों को बुलाया गया था और इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया था। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद कम रही।


बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की जानकारी न तो आम जनता तक पहुंचाई गई और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गई। बाढ़ नगर परिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गायमाता ने कहा कि उन्हें भी इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगर के चेयरमैन को ही सूचना नहीं दी गई, तो आम जनता तक जानकारी कैसे पहुंचती। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही और शहीदों के प्रति उदासीनता बताया।


स्थानीय लोगों का भी कहना है कि कार्यक्रम का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, जिसके कारण लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आयोजन फीका साबित हुआ। इसे लोग पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। 

टैग्स