ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायें

सम्राट चौधरी कैबिनेट में 35 में से 32 मंत्री करोड़पति हैं। दिलचस्प बात यह है कि महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों से कई गुना ज्यादा है।

बिहार न्यूज
35 में से 32 मंत्री करोड़पति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। आंकड़ों से पता चलता है कि कैबिनेट में 90 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री करोड़पति हैं. खास बात ये भी है पुरूषों की तुलना में महिला मंत्री ज्यादा अमीर हैं. 


35 में से 32 मंत्री करोड़पति

मंत्रियों द्वारा जारी संपत्ति के ब्योरे के मुताबिक सम्राट चौधरी के 35 सदस्यीय कैबिनेट में से 32 मंत्री करोड़पति हैं. सिर्फ तीन मंत्रियों की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम है. जो मंत्री करोड़पति नहीं हैं उनमें बीजेपी के संजय सिंह टाइगर और एलजेपीआर के संजय कुमार शामिल हैं. 


सीएम से ज्यादा अमीर हैं मंत्री

सरकार के 10 मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी ज्यादा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति लगभग 6.38 करोड़ रुपये है. लेकिन उनकी सरकार में शामिल मंत्रियों की संपत्ति सीएम से पांच गुणा तक ज्यादा है. 


महिला मंत्रियों की संपत्ति ज्यादा

सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि सम्राट चौधरी के कैबिनेट में शामिल महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है. मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री हैं. श्वेता गुप्ता, शीला कुमारी जैसी मंत्रियों की संपत्ति भी अच्छी खासी है. 


अमीर मंत्रियों की सूची

सम्राट कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री हैं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद. उनकी कुल संपत्ति करीब 31.85 करोड़ रुपये है. दूसरे स्थान पर समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 29.24 करोड़ रुपये है.  श्वेता गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं और जेडीयू कोटे से मंत्री पद संभाल रही हैं. तीसरे नंबर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी हैं, जिनके पास करीब 22.39 करोड़ रुपये की संपत्ति है.


परिवहन मंत्री दामोदर राउत के पास लगभग 7.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र की संपत्ति का मूल्य़ लगभग 6.70 करोड़ रुपये है. लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास लगभग 6.10 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा के पास लगभग 5.98 करोड़ रुपये की संपत्ति है.