ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह

तमिलनाडु में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। विजय ने 121 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है।

तमिलनाडु
तमिलनाडु में नई सरकार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है। तमिलनाडु में कल 10 मई को सरकार बनने जा रही है। तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से होगा।


तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार 10 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। सरकार गठन के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी। 


4 मई को घोषित चुनाव परिणामों में विजय की पार्टी TVK को सबसे अधिक 108 सीटें मिली थीं, हालांकि बहुमत से वह 10 सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों ने TVK को समर्थन दिया। वहीं शनिवार को VCK और IUML ने भी अपने 2-2 विधायकों का समर्थन विजय को दे दिया।


सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।






टैग्स