ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

सीतामढ़ी में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

SITAMARHI : सीतामढ़ी के परिहार बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर-विष्णुपुर पथ में फुलहट्टा पुल पर अपराधियों ने सोमवार की शाम एक आभूषण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके

सीतामढ़ी में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी के परिहार बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर-विष्णुपुर पथ में फुलहट्टा पुल पर अपराधियों ने सोमवार की शाम एक आभूषण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी रामदेव साह के 38 वर्षीय पुत्र मनोज साह के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना के बाद ग्रामीण शव को उठा कर गांव में ले गए। सूचना पर पहुंची बेला पुलिस को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम में भेजने से रोक दिया। ग्रामीण वरीय पुलिस अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटना घट रही है। और पुलिस इस पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। 


जानकारी के मुताबिक मनोज की आभूषण की दुकान बेला थाना क्षेत्र के ही नरगां बाजार पर है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में फुलहट्टा गांव से पूरब हरदी नदी पर बने पुल पर पहुंचते ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही व्यवसाई के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता