1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2021, 10:47:39 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
घटना बैरगनिया इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार, बागमती नदी में डूबने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो कोहराम मच गया. गोताखोरों की मदद से दोनों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया.
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है जिसके बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.