ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘दुर्गा सोरेन की मौत स्वभाविक नहीं थी’ सीता सोरेन ने पति के निधन पर उठाए सवाल, हेमंत सरकार पर लगाए ये आरोप

RANCHI: बीजेपी में शामिल होने के बाद रांची वापस लौंटी पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने पति दुर्गा सोरेन के मौत पर सवाल उठाए हैं और तत्काल

‘दुर्गा सोरेन की मौत स्वभाविक नहीं थी’ सीता सोरेन ने पति के निधन पर उठाए सवाल, हेमंत सरकार पर लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बीजेपी में शामिल होने के बाद रांची वापस लौंटी पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने पति दुर्गा सोरेन के मौत पर सवाल उठाए हैं और तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन ने कहा है कि उनके पति दुर्गा सोरेन की मौत की जांच उस वक्त की सरकार ने नहीं कराई। इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन की मौत स्वभाविक नहीं थी। उन्होंने कहा कि पति की मौत की जांच कराने की मांग तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार से की थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।


दरअसल, बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन गुरुवार को राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीता सोरेन का स्वागत किया, जहां उन्होंने दुर्गा सोरेन की मौत पर सवाल उठाए। सीता सोरेन के इस बयान से झारखंड में सियासत गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।