ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

केंद्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट को दी बड़ी राहत

PATNA : सिपाही भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट के सहूलियत को देखते हुए केंद्रीय चयन पर्षद ने खास खयाल रखा है. 12 जनवरी और 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा में महिला कैंडिडेट का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सिपाही भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट के सहूलियत को देखते हुए केंद्रीय चयन पर्षद ने खास खयाल रखा है. 12 जनवरी और 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा में महिला कैंडिडेट का परीक्षा केंद्र गृह जिले के मुख्यालय में ही बनाया गया है.

वहीं केंद्रीय चयन पर्षद के ओएसडी केके प्रसाद ने बताया कि पिछली सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तुलना में इस बार कई एहतियात भी बरते गए हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

बता दें कि दारोगा भर्ती परीक्षा में पेपर वायरल होने की अफवाह से सबक लेते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद ने एहतियात के तौर पर नवाचार की पहल की है. पहली बार सिपाही चयन पर्षद ने रौल नंबर के आधार पर लगातार नहीं बैठाने की पहल की है. वहीं परीक्षा केंद्र पर हर एक कैंडिडेट का फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक तरीके से कैंडिडेट की हाजिरी लगाई जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को एक घंटे पहले मोबाइल जमा कराना होगा. परीक्षा के दौरान किसी भी वीक्षक के पास मोबाइल पाए जाए पर उनपर FIR दर्ज कराई जाएगी. सिपाही भर्ती परीक्षा में 11880 पदों के लिए 12 लाख 66 हजार कैंडिडेट हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.