ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

सिद्दु मूसेवाला के मर्डर का बिहार से जुड़ा तार, गोपालगंज से पकड़ाया अपराधी

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है, जहां मशहूर गायक सिद्दु मूसेवाला के मर्डर का कनेक्शन निकला है। पुलिस ने गोपालगेज से अपराधी को गिरफ्तार किया है। आपको बत

सिद्दु मूसेवाला के मर्डर का बिहार से जुड़ा तार, गोपालगंज से पकड़ाया अपराधी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है, जहां मशहूर गायक सिद्दु मूसेवाला के मर्डर का कनेक्शन निकला है। पुलिस ने गोपालगेज से अपराधी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस और गोपालगंज पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाकर मोहम्मद राजा के करीबी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गैंगस्टर सक्ती सिंह और अफजल खान को गिरफ़्तार किया था।


पंजाब पुलिस के मुताबिक लुधियाना के कारोबारी से 4 जून को रंगदारी मांगी गई थी। फोन कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गिरोह का सदस्य बताया था। जांच आगे बढ़ने के बाद मोहम्मद राजा का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। मोहम्मद राजा पर गोपालगंज के मीर गाँव और उचका गांव थाने में रंगदारी, लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद राजा के बैंक अकाउंट में रंगदारी के पैसे भी आते थे।


गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले जबरदस्ती वसूली यानी Extortion मामले में गोपालगंज आई थी। गोपालगंज के मीरगंज से मोहम्मद राजा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। राजा का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके ऊपर डकैती, हत्या की कोशिश का मामला भी पहले से दर्ज है। एसपी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने नाम पर रंगदारी मांगी जा रही थी।

टैग्स