ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पूर्णिया की बेटी का कमाल, Under-13 सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी सृष्टि

पूर्णिया : बिहार की मिट्टी से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर समय-समय पर सामने आते हैं. अब इसमे नया नाम जुड़ गया है पूर्णिया की सृष्टि का. Under-13 सब जूनि

FirstBihar
Rahul Ojha
2 मिनट

पूर्णिया बिहार की मिट्टी से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर समय-समय पर सामने आते हैं. अब इसमे नया नाम जुड़ गया है पूर्णिया की सृष्टि का. Under-13 सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में सृष्टि बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी. सृष्टि का इंटरेस्ट काफी पहले ही बैडमिंटन से जुड़ गया और इतनी कम उम्र में वो इस मुकाम तक पहुंच गई है. सृष्टि का तीसरी बार नेशनल बैडमिंटन में चयन हुआ है.


पूर्णिया के खिलाड़ी पिछले 5 सालों से राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं. सृष्टि के कोच इजहार की माने तो इससे पूर्णिया का नाम रोशन हो रहा है. लेकिन साथ में उन्हें ये भी मलाल है कि खेल विभाग खिलाड़ियों को लेकर उदासीन है. अगर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बुनियादी सुविधा पर ध्यान दे तो बच्चे और भी बेहतर कर सकते हैं . 


उन्होंने कहा कि खेल मंत्री से कई बार सिंथेटिक कोर्ट बनाने की बात कही जा चुकी है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. स्टेडियम में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जी जान से मेहनत करनी पड़ रही है. आगामी 6 से लेकर 10 नवंबर तक भागलपुर में अंडर-13 सब जूनियर बैडमिंटन का मुकाबला होना है. 




रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता