ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

BIHAR CRIME : छिनतई का विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में

BIHAR CRIME :  छिनतई का विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर साइकिल रिपेयरिंग दुकानदार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से सभी फरार हो गए। 


घटना के अनुसार, सुबह कमलेश कुमार जब चांदनी चौक के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने विमल कुमार से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कमलेश कुमार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि तीन बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे। सभी युवक से मोबाइल फोन लूटने लगा था जिसका विरोध करने और शोर मचाने लगा जिससे नाकाम हुए बदमाशों ने दाहिने पैर में गोली मारकर भाग गया। घायल वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर स्व नागेंद्र साह 45 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताए गए हैं।


इधर, दुकानदार घर से तकरीबन एक KM दूरी पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी चांदनी चौक पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर मोबाइल फोन लूटने लगा था। जब विरोध किया तो गोली मार दिया। घायल युवक वैशाली थाना क्षेत्र के दाऊदनगर चौक पर साइकिल रिपेयरिंग का दुकान चलाते हैं। वैशाली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।