1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Nov 22, 2019, 11:10:59 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के प्रारंभिक संबोधन के साथ शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अपने प्रारंभिक संबोधन के बाद सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति के गठन और पीठासीन अधिकारियों के नाम का ऐलान किया।
विधानसभा में कुल 5 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा में स्वर्गीय नैयर आजम, रघुपति गोप, जगन्नाथ मिश्र, राम जेठमलानी और तुलसीदास मेहता को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही भी सुबह 11 बजे शुरू हुई। सभापति हारून रशीद के प्रारंभिक संबोधन के बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार दिन 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।