1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2019, 7:28:31 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव महेंद्र प्रसाद शाही का निधन हो गया है। महेंद्र प्रसाद शाही को ब्रेन हेमरेज हुआ था और बीती रात उनका निधन हो गया।
महेंद्र प्रसाद शाही ना केवल बिहार शिक्षक संघ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षक संगठन में अपनी पहचान रखते थे। वह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव भी थे। उनके निधन की खबर सुनने के बाद शिक्षक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत महेंद्र प्रसाद शाही को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार राज प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के एग्जीबिशन रोड कार्यालय में 12 बजे से शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।