ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास की सजा, प्रेम प्रसंग में जन अदालत लगाकर कर दी थी हत्या

RANCHI: प्रेम प्रसंग के एक मामले में जन अदालत लगाकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई बैजनाथ महतो समेत 7 लोगों को तेनुघाट कोर

शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास की सजा, प्रेम प्रसंग में जन अदालत लगाकर कर दी थी हत्या
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  प्रेम प्रसंग के एक मामले में जन अदालत लगाकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई बैजनाथ महतो समेत 7 लोगों को तेनुघाट कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

संतोष पांडेय हत्याकांड में सजा

कोर्ट ने बहुचर्चित संतोष पांडेय हत्याकांड में दोषियों को सजा सुनाई है. इससे पहले  4 जनवरी को कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था. जिन दोषियों को सजा हुई है उसमें शिक्षा मंत्री के भाई बैजनाथ महतो के अलावे गणेश भारती, नेमी पूरी, कैलाश पुरी, जितेंद्र पुरी, नीरज पुरी एवं केवल महतो शामिल है. 

जगरनाथ महतो ने लगाई थी अदालत

संतोष पांडेय पर प्रेम प्रसंग के मामले में युवती को लेकर भागने का आरोप लगा था. उस समय के तत्कालीन झामुमो विधायक जगरनाथ महतो ( अब झारखंड के शिक्षा मंत्री) ने जनअदालत लगाई थी. इसमें संतोष को पेश किया गया था. उस दौरान बेरहमी से पीटा गया था. लेकिन इलाज के दौरान 20 मार्च 2014 को संतोष की मौत हो गई थी. संतोष के भाई ने जगरनाथ महतो समेत सभी के खिलाफ बोकारो के नवाडीह थाना में केस दर्ज कराया था, जब इस केस को जांच होने लगी तो एसआईटी ने साक्ष्य के अभाव में विधायक का नाम निकाल दिया था.