Hindi News / news / शिवहर में डूबने से 5 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

शिवहर में डूबने से 5 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Manoj Updated Jul 23, 2020, 4:27:00 PM

शिवहर में डूबने से 5 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

- फ़ोटो

SHEOHAR: इस वक्त एक बड़ी खबर शिवहर जिले से सामने आ रही है. जहां पानी में डूबने से 5  की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  

मामला शिवहर के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर गांव की है. जहां पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से  5 बच्चियों की मौत हो गई.  जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां पशुओं के लिए चारा लाने खेतों में गई थी. इस दौरान सभी गड्ढे में चली गई और डूब गई. 

तीन बच्चियों की पहचान फतहपुर गांव निवासी 14 साल की चांद खातून, 13 साल की  हसीना खातून एवं सबीना खातून के रूप में की गई है. बच्ची की मौत से  परिजनों में चीख पुकार मच गई है तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया है.