1st Bihar Published by: Updated Jan 14, 2021, 10:25:27 AM
- फ़ोटो
SHEKHPURA : शेखपुरा में गुरुवार की सुबह अधेड़ की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर थाना इलाके की है, जहां एक अधेड़ की हत्या कर उसकी लाश को चूल्हे में रख दिया गया था.
मृतक की पहचान नालंदा के सारे थाना के चकधी गांव निवासी राज मिस्त्री 50 बर्षीय सनोज कुमार के रूप में की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क किनारे धान के जूल्हें में एक शख्स की लाश देखी, जिसके बाद गांव में हल्ला हो गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान राज मिस्त्री सनोज के रुप में की. लोगों का कहना है कि उनकी हत्या कहीं और करने के बाद लाश को चूल्हें में लाकर रख दिया गया है. सनोज का अपनी पत्नी से नहीं बनता था और वह किराये के मकान में अकेले रहता था.