पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
JEHANABAD/SASARAM : बिहार में शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब के अवैध कारोबार और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 47 लोगों को पकड़ा है जबकि सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
जहानाबाद में उत्पाद अधीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बीती रात शराब कारोबारियों एवं शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान घोसी, हुलासगंज,शकूराबाद और मखदुमपुर के कई गांवों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 6 महिला समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से करीब 20 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों को कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। विशेष अभियान से पूरे जहानाबाद जिले में शराबियों एवं शराब कारोबारियों के बीच में हड़कंप मच गया है।
उधर, रोहतास में भी उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शराब बेचने और पीने वाले लोग शामिल हैं। मद्य निषेध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें 78 लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। जो शराब बेचने में संलिप्त पाई गई हैं। बता दें कि पिछले महीना भी विभाग द्वारा इसी तरह के अभियान चलाकर भारी संख्या में शराबियों तथा शराब कारोबारियों को पकड़ा गया था।