ब्रेकिंग
पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रम

बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

Bihar News: कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता के लिए वर्षों से एक ही स्थान पर जमे 450 सरकारी कर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत 450 सरकारी कर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया है। यह फैसला प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।


जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समीक्षा के दौरान पाया कि कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही कार्यालय और प्रखंड में पदस्थापित थे। इसके बाद तय मानकों के अनुसार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया।


इस तबादले में कलेक्ट्रेट, जिला शिक्षा विभाग, स्थापना शाखा, विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, आईसीडीएस और पंचायती राज विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।


डीएम ने बताया कि स्थानांतरण पूरी तरह निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है। कर्मचारियों के कार्य निष्पादन और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कई कर्मियों को उनकी पसंदीदा जगह पर भी पदस्थापना दी गई है। 


उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, प्रशासन में पारदर्शिता और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बनाए रखना है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी 16 प्रखंडों में भी बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इनमें अधिकांश ऐसे कर्मचारी शामिल हैं, जो वर्षों से एक ही प्रखंड में तैनात थे।


जानकारी के अनुसार, कटिहार सदर अनुमंडल के अलावा बारसोई और मनिहारी अनुमंडल में भी कई कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं डंडखोरा, हसनगंज, कोढ़ा, समेली, फलका और कुर्सेला प्रखंडों के कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है। डीएम के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है और जिले में इस प्रशासनिक कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता